डेगाना, गवर्नमेंट न्यूज़ / मूंग एवं उड़द के उत्पादक कई किसान गिरदावरी के अभाव एवं रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर दबाव के चलते अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिये अपना ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा पाए ऐसे किसान 29 अक्टूबर से नजदीकी ई - मित्र केंद्र या खरीद केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे ! जानकारी राजफैंड की प्रबंध निदेशक डॉ वीना प्रधान ने शुक्रवार को दी ! उन्होंने बताया की कई किसानों ने खरीद के लिये 3 अक्टूबर से मूंग एवं उड़द के लिए पंजीयन करवाना प्रारम्भ करवाया था , लेकिन किसानों के पंजीयन के दौरान मूल गिरदावरी अपलोड नहीं करवाई गई थी ! ऐसे किसानों को गिरदावरी अपलोड कराने की सुचना दी गई थी ?

0 Comments