सिनेमा हॉल मीटिंग या किसी के अंतिम संस्कार में थियेटर या भाषण सभा में अचानक आपका मोबाइल तेज स्वर में बज उठे और आप किसी से बात करने लगे तो यह एटिकेट के खिलाफ होता है ! आज किसी के लिए फोन मे फोन के बिना जिंदगी की कल्पना करना मुश्किल है लेकिन सेल फोन के बिना इस्तेमाल में कुछ सावधानी बरतनी चाहिए जिससे आपको लोगों की नाराजगी ना उठानी पड़े! फोन की आवाज कम रखें
फोन में वाइब्रेट को ऑप्शन होता है! मीटिंग सिनेमा हॉल आदि में अगर आप फोन लेकर जाते हैं तो फोन को वाइब्रेट ऑप्शन पर रखें ! जिससे दूसरों को फोन की घंटी से परेशानी नहीं होती !

गाड़ी चलाते समय
मोटरसाइकिल या कोई दूसरा वाहन चलाते समय फोन पर बात ना करें अगर आप गाड़ी में अकेले हो और फोन पर बात करना जरूरी हो तो ट्रैफिक के बीच फोन अटेंड करने की बजाय गाड़ी को एक किनारे पर लगाकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं!

मैसेज से बात करें
अगर फोन को जवाब देना जरूरी हो तो बात करने की बजाय मैसेज को  सहारा ले ! मैसेज में विस्तव्त बात करने की बजाय उसे ऐसा मैसेज दें कि उसे यह पता चल सके कि आप फोन पर अभी बात नहीं कर सकते!

जोर से ना बोले
फोन पर बात करने के दौरान धीमी आवाज में बात करें क्योंकि आपकी बातचीत से दूसरों को परेशानी हो सकती है

अपनी प्राइवेसी बनाकर रखें
मीटिंग रेस्टोरेंट बस ट्रेन में लोगों की भीड़ के बीच तेज आवाज में बात करने अपनी निजी जानकारी लोगों को देने  से परहेज बरतें! अगर फोन सुनाना जरूरी हो तो अगर स्थान पर जाकर बात करें!

कभी स्विच ऑफ भी  करें
थियेटर मंदिर  अंतिम संस्कार लाइब्रेरी भाषण सभा मीटिंग के दौरान अपने फोन को स्विच ऑफ करें क्योंकि वहां लोग शांत और एकांत चाहते है!

दूसरों को महत्व दे
अगर आप किसी के साथ है तो फोन पर लंबी बातचीत उन्हें बुरी लग सकती है ! फोन पर जरूरी बात करने के बाद जितनी जल्दी हो सके बात को खत्म कर दें !  ज्यादा देर तक बात करने पर आपके सामने वाले साथी को बुरा लग सकता है!

कॉलर आईडी
अपने सेलफोन पर कॉलर आईडी का इस्तेमाल करें और नंबर देखकर तय करें कि बात करना कितना जरूरी है!  अगर उसके साथ बाद में बात की जा सकती है तो उसे इग्नोर करें!

खाने के समय बात ना करें
दूसरों से बातचीत कर के दौरान खाना खाना सामने वाले को अपमानजनक लग सकता है ! यदि कोई खाना खाने के दौरान आपको फोन करता है तो उसे खाना खाने के बाद फोन करने के लिए ने या खुद बाद में फोन करें?