अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर वो सभी प्रतिबंध दोबारा लगा दिए है जो 2015 में हुए परमाणु समझोते के तहत हटा लिए गए थे , राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी साल मई में अमरीका को इस समझोते से अलग कर लिया था। अमेरिका ने भारत को दिवाली का तोहफा दिया है ,उसने भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट दे दी है , भारत के अलावा जिन देशो को यह राहत मिली है , उनमें जापान और दक्षिण कोरिया शामिल है.दरअसल अमरीका चाहता था की भारत सहित अन्य देश 4 नवंबर को ईरान से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दें इस दिन के बाद अमेरिका की और से ईरान पर प्रतिबंध लागू हो जाएगे, लेकिन अब अमेरिका ने अपने इस रुख में ढील दी है , इससे पहले गुरुवार को भारत के विदेश मत्रालय के प्रवता रवीश कुमार ने बताया था की अमेरिका को मालूम है की हमारी घरेलू वृदि को बनाए रखने के लिहाज से कितना अहम है , ऊर्जा क्षेत्र को किसी तरह के प्रभाव से दूर रखने के लिए हम अमेरिका और अन्य पक्षो के साथ लगातार संपर्क   में है ?