अपना अमूल्य मत कैसे डाले
मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें ,मतदाता सूची CEO की वेबसाईट एवं www.nvsp.in पर उपलब्ध है




याद रखें अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप वोट नहीं डाल सकते


चुनाव के दिन छुट्टी दी जाती है ताकि प्रत्येक मतदाता अपना वोट डाल सकें।


मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन कैमरा या किसी अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है


मतदाता सूची ई आर ओ के कार्यालय में भी उपलब्ध है

कतार में खड़े हो अपना पहचान दस्तावेज और  मतदाता पर्ची तैयार रखें 




1. प्रथम चुनाव अधिकारी आपका नाम मतदाता सूची में देखेगा और आप का पहचान पत्र  देखेगा।

2. दूसरा चुनाव अधिकारी अपनी अंगुली पर स्याही लगाएगा आपको एक पर्ची देगा और रजिस्टर में आपके हस्ताक्षर लेगा।

3. तीसरा चुनाव अधिकारी आपसे पर्ची लेगा और आपकी स्याही लगी हुई अंगुली देखेगा।

4. वोट देने के लिए इलेक्टानिक वोटिंग मशीन पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिन्ह के सामने बटन दबाएं आपको एक बीज आवाज सुनाई देगी। वीवीपैट में मुदित पर्ची भी देखे ।
ईवीएम में अंतिम बटन नोटा (इनमें से कोई नहीं ) भी उपलब्ध है।

         कोई मतदाता ना छूटे बुड्ढे हो या जवान सभी करें मतदान