अब देश में दो ही जाति , एक गरीब और दूसरी गरीबी से मुक्ति दिलाने वाली : मोदी
नई दिल्ली . लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए को फिर से सरकार बनाने का जनादेश मिला है । गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया । यहां मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह लोकतंत्र के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है । भारत की जनता ने नया नैरेटिव सामने रख दिया है । सारे समाजशास्त्रियों को पुरानी सोच पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है । वो नैरेटिव है कि देश में अब सिर्फ दो जाति बचेंगी । ये जाति के नाम पर खेल खेलने वाले लोगों को बहुत बड़ा प्रहार हुआ है । ये दो जातियां हैं गरीब और देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए अपना योगदान देने वालों की ।
एक वो हैं जो गरीबी से बाहर आना चाहते हैं , दूसरे वे हैं जो देश को गरीबी से मुक्त कराना चाहते हैं । उन्होंने कहा 2019 के चुनाव में हम देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे । आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि - कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है । आज 130 करोड़ नागरिक श्रीकृष्ण के रूप में भारत के लिए खड़े थे उन्होंने भारत के लिए मतदान किया था । सामान्य नागरिक की भावना भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है । भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री राजनाथ सिंह , सुषमा स्वराज , जेपी नड्डा , थावर चंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं । उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया ।
By shyam jangid

0 Comments